darsh news

मोतिहारी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई, कुछ देर में पहुंचेंगी प्रियंका गांधी...

The enthusiasm of Congress workers is high in Motihari too.

पूर्वी चंपारण: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बिहार दौरे पर हैं और वह पटना से लेकर मोतिहारी तक आधी आबादी को साधने की कोशिश करेंगी। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी आज महिलाओं के लिए कांग्रेस के एजेंडों की भी घोषणा करेंगे। मोतिहारी में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से पहले स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम स्थल पर जब हमारे संवाददाता ने लोगों से बात करने की कोशिश की तो लोगों ने कहा कि यह हमेशा ही कांग्रेस का गढ़ रहा है और अब राहुल-प्रियंका एक बार फिर अपना गढ़ वापस लेने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। हम लोग पूरे तन मन से कांग्रेस के साथ हैं और इस बार विधानसभा चुनाव में हमलोग एकजुट हो कर महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें    -    राजधानी पटना में आधी आबादी को साधेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मंच पर मौजूद हैं...

लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की प्रतिमूर्ति हैं और वह एक बार इंदिरा की तरह देश को विकास के रास्ते पर ले कर जाएँगी। इस बार हमलोग डबल इंजन की सरकार को बदलेंगे क्योंकि बिहार में विकास नाम का कोई चीज नहीं है। हमें अपने नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से ही उम्मीद है कि बिहार और देश का समुचित विकास हो सकेगा और बिहार एक बार फिर अपनी उंचाइयों को छू सकेगा।

यह भी पढ़ें    -     कम शब्दों में ही CM नीतीश ने लालू पर किया बड़ा हमला, कहा 'महिलाओं से भी की खास अपील..'


Scan and join

darsh news whats app qr