darsh news

मुख्यमंत्री के मामले में विपक्ष का हंगामा बेवजह, मंत्री संजय सिंह ने जीतन राम मांझी के वायरल वीडियो पर कहा...

The opposition's uproar in the Chief Minister's case is unwa

पटना: बिहार सरकार में PHED मंत्री संजय सिंह अपने दिल्ली दौरे के बाद शुक्रवार को पटना पहुंचे। पटना पहुँचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला अभ्यर्थी के चेहरे से हिजाब हटाये जाने के मामले में विपक्ष के हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और नीतीश कुमार के कामों को याद दिलाया साथ ही विपक्ष पर कई हमले भी किये। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के वायरल वीडियो पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनकी कही बातों के आशय को समझना अधिक जरुरी है।

मंत्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिजाब प्रकरण को बेवजह और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इस मामले को तूल देना ही गलत है। पहले भी स्पष्ट किया जा चुका है कि जब कोई महिला या युवती आती आती है और सामने कोई नौजवान होता है तो सम्मान स्वरूप फूल लेनदा देना एक औपचारिकता है। वहीं अगर कोई बड़े बुजुर्ग अभिभावक उपस्थित होते हैं तो वे माला पहनाते हैं, आशीर्वाद देते हैं और पीठ थपथपाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी यही उद्देश्य था कि वह अपनी किसी बेटी या भतीजी को स्नेह दे रहे हैं। इस व्यवहार को गलत मुद्दा बनाना उचित नहीं है और इसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें     -       केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान से बिहार में राजनीतिक घमासान, विपक्ष ने उठाये सवाल तो BJP ने दी सफाई....

मंत्री संजय सिंह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा विधानसभा चुनाव में डीएम को फोन कर उम्मीदवार को जितवाने के बयान पर कहा कि वह एक अभिभावक स्वरूप नेता हैं। उनके द्वारा कही गई बातों का आशय क्या था, यह वही स्पष्ट कर सकते हैं। उनके विषय में कोई जानकारी नहीं है इसलिए वह कुछ भी नहीं कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में खुद केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की बात कही है, तो निश्चित रूप से आज के समय में सोशल मीडिया पर किसी भी चीज से छेड़छाड़ संभव है। कोई भी अकाउंट हैक किया जा सकता है या AI के माध्यम से फर्जी वीडियो बनाया जा सकता है। 2020 में भी उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया था और उससे पैसे मांगने समेत कई अवैध गतिविधि को अंजाम दिया गया था।

मंत्री संजय सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है। विपक्ष को पहले अपने नेताओं की स्थिति पर विचार करना चाहिए। बिहार में विपक्ष का कोई मजबूत नेतृत्व दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि जब पांच दिनों तक विधानसभा सत्र चल रहा था, तब भी विपक्ष के नेता सदन में मौजूद नहीं थे। यह बिहार की जनता और लोकतंत्र—दोनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है, जो जनता का स्पष्ट जनादेश है। ऐसे में विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

यह भी पढ़ें     -       43 वर्ष पहले भोजपुरी को दिलाई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान अब पटना में दिखाई जाएगी, 'कॉफ़ी विद फिल्म' कार्यक्रम के तहत...

इसके अलावा उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हाजीपुर के महुआ मोड़ से मुजफ्फरपुर जाने वाली सड़क और महुआ से ताजपुर को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाने की मांग केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की गई है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह सड़क फिलहाल स्टेट हाईवे के अंतर्गत आती है और इसे नेशनल हाईवे में परिवर्तित करने में समय लगेगा, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसे नेशनल हाईवे में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात कर महुआ पावर ग्रिड की मांग रखी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महुआ पावर ग्रिड की सौगात जल्द ही क्षेत्र की जनता को मिलेगी।

यह भी पढ़ें     -       बिहार में नहीं थम रहा सूखे नशे का कारोबार, खगड़िया में हथियार और...


Scan and join

darsh news whats app qr