darsh news

क्लासरूम में जो दिखा, उसे देखकर भड़क उठे ग्रामीण… प्रिंसिपल को लेकर वैशाली के स्कूल में मचा बवाल

The villagers were enraged by what they saw in the classroom

वैशाली जिले के बिदूपुर प्रखंड स्थित मोहनपुर कन्या पाठशाला में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल की प्रधान शिक्षिका अनुपा सिंहा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान शिक्षिका ड्यूटी के दौरान अक्सर सोती रहती हैं और स्कूल के संचालन में गंभीर लापरवाही बरतती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है और बच्चे भी इस स्थिति से परेशान हैं। स्थानीय निवासी धर्मवीर कुमार ने बताया कि प्रधान शिक्षिका अक्सर स्कूल के पास से गुजरने वाले लोगों पर गलत आचरण का आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की धमकी देती हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी एक व्यक्ति को सिर्फ परिवार के सदस्य का इंतजार करने के कारण पुलिस के जरिए परेशान किया गया था। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल के पास स्थित सैलून में आने वाले लोगों पर भी प्रधान शिक्षिका संदेह जताती हैं और उनका फोटो या वीडियो बना लेती हैं। इससे इलाके के लोगों में डर और असंतोष का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के मतदान से पहले बिहार में राजनीतिक गहमागहमी तेज, RLM चीफ के घर जुटेंगे NDA के..

इसके अलावा ग्रामीणों ने स्कूल के मेंटेनेंस से जुड़े ग्रांट में अनियमितता का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले आए मेंटेनेंस फंड के नाम पर बिना किसी काम के महिलाओं से हस्ताक्षर करवा लिए गए। कुछ महिलाओं का दावा है कि उनसे बिना ₹500 दिए हस्ताक्षर करवाए गए, जिसके स्रोत की जांच की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जन्म का महीना बताएगा करियर का रास्ता : जानिए किस महीने में जन्मे लोग कैसे पर्सनैलिटी के होते हैं और किस करियर में चमकते हैं… जरूर पढ़ें

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि प्रधान शिक्षिका बच्चों से पैर दबवाती हैं और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देतीं। साथ ही अन्य शिक्षकों पर अनावश्यक आरोप लगाकर बच्चों को भ्रमित किया जाता है। घटना की सूचना मिलने पर बिदूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर प्रधान शिक्षिका का जल्द से जल्द स्थानांतरण करने की मांग की है।


Scan and join

darsh news whats app qr