darsh news

Tiranga Yatra : जगदीशपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कई लोग हुए शामिल...

Tiranga Yatra: Jagdishpur mein nikali gayi Tiranga yatra, ka

Bhojpur : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगदीशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा वीर कुँवर सिंह के हाता से होकर झंझरिया पोखरा डीएम रोड़ होते हुए वापस मंगरी चौक सदर बाजार दुलौर मोड कोतवाली एवं थाना होते हुए स्वारथ साहू खेल मैदान में समापन किया गया।


तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जय घोष के नारे लगाए एवं लोगों से अपील किया गया कि, सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाए। इस दौरान जगह-जगह देशभक्ति के गीतों की धुन पर कार्यकर्ता झूमते दिखाई दिए जिसका नेतृत्व नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र साह ने की। वहीं प्रमुख लोगों में महिला नेत्री सुषुमलता कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, आदित्य कुमार, संध्या सिंह, अरुण सिंह, नागेन्द्र केशरी, अमर चौबे, विजय चौबे, अर्जुन प्रसाद, कुमार गौतम, राजकुमार पटवा, सुनील कुमार, संतोष केसरी, चंदन सिंह, श्रीमंत नरायण सिंह, प्रदीप सिंह, नंद गोपाल प्रसाद, चंद्रभूषण ठाकुर, मनी सिंह राठौड़, पिंकू यादव, रंभा देवी, मीना देवी, विनय मिश्रा, रमेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, राकेश यादव, संजय केशरी, विवेक कुशवाहा, विनित राज सिंह, मिथिलेश यादव, रजत सोनी, कृपा शंकर गोस्वामी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 


भोजपुर से आकाश कुमार की रिपोर्टर



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Bhajpa-Sansad-Sanjay-Jaiswal-ne-nikali-Tiranga-yatra-kaha-2043-tak-hum-sab-milkar-Bharat-ko-ek-803716

Scan and join

darsh news whats app qr