darsh news

गांधी मैदान में हंगामा… 4 हिरासत में, सैकड़ों पर FIR से मचा हड़कंप

Turmoil In Gandhi maidan

पटना में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 17 नामजद और करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला गांधी मैदान थाना में दर्ज किया गया है।


जानकारी के अनुसार, वफादार चौकीदार से जुड़े लोगों ने प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से पहले ही इस क्षेत्र में धारा 144 लागू होने की बात कही गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति को देखते हुए कार्रवाई करनी पड़ी।


पटना पुलिस ने मौके से 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर जांच में और लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Scan and join

darsh news whats app qr