darsh news

पटना में साधू के वेश में दो तस्कर गिरफ्तार, बरामद हुई ऐसी चीज जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है प्रतिबंधित...

Two teachers disguised as sadhus arrested in Patna

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां DRI की टीम ने वन्यजीव के अवैध व्यापार और तस्करी का खुलासा किया है। DRI की टीम ने साधू के वेश में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिनके पास से प्रतिबंधित तेंदुए की खाल और हाथा जोड़ी बरामद किया है। मामले में DRI एसपी ने बताया कि वन्यजीव के अवैध व्यापार और तस्करी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने साधू के वेश में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से तेंदुए की खाल और हाथा जोड़ी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे लोग तेंदुए और मॉनिटर लिजर्ड का शिकार कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तस्करी करते हैं। बता दें कि भारतीय कानून के अनुसार इन दोनों वन्यजीवों का शिकार और उनके अंगों की तस्करी प्रतिबंधित है और यह आपराधिक काम करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भी नियम है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन दोनों वन्यजीवों की तस्करी प्रतिबंधित है। 

यह भी पढ़ें    -    जितना NDA ने किया लालू जी जीवन भर में नहीं कर सकते, डेहरी में विपक्ष पर बरसे अमित शाह तो अपने नेताओं को कहा...

बता दें कि तेंदुआ का शिकार उसके मांस और खुबसूरत खाल के लिये किया जाता है। लोग तेंदुए की खाल को घरों में सजावट के तौर पर उपयोग करते हैं वहीं मॉनिटर लिजर्ड की मांग बहुत अधिक होने की वजह से की जाती है। बता दें कि मॉनिटर लिजर्ड के चमड़े से वाद्य यंत्र के साथ ही कई अन्य उत्पाद निर्माण किया जाता है जबकि उसके मांस और अन्य अंगों का उपयोग चिकित्सा एवं अन्य चीजों में की जाती है। बताया जाता है कि मॉनिटर लिजर्ड और तेंदुए का शिकार एक तरफ जहां भारत में गैरकानूनी है तो दूसरी तरफ इनके अंगों की तस्करी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें    -    राहुल की यात्रा के बाद बिहार में फिर होगा कांग्रेस नेताओं का महाजुटान, राहुल-खड़गे के साथ ही जुटेंगे देश भर के...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr