darsh news

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

Upendra kushvaha on chunav

राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश  कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 23 एवं 24 दिसंबर को पटना प्रदेश कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई | बैठक में बिहार के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी दो दिनों तक चली बैठक में उपस्थित हुए | बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरे बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा का पदाधिकारी नियुक्त कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें | श्री कुशवाहा ने पार्टी की मजबूती के लिए बिहार के 38 जिलों में विशेष प्रभारी एवं जिला संगठन प्रभारी को निर्देश दिया कि दिनांक 7 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूती प्रदान करें, वही 15 जनवरी से  एनडीए की बैठक उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई है जिसमे रालोमो पूरी मजबूती के साथ पंचायत, प्रखण्ड, जिला वी  प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे ।उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस बिग्यप्ति जारी कर बताया की बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ रणविजय सिंह, जितेंद्र नाथ पटेल, रेखा गुप्ता, प्रदेश नेताओं में मुख्य रूप से प्रशांत पंकज,शुभाष कुशवाहा, अंगद कुशवाहा,ब्रजेन्द्र पप्पू,हिमांशु पटेल,चन्दन बागची,आर के सिन्हा, बिभिन्न प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्ष में क्रमशः इं स्मृति कुमुद, संतोष गुप्ता,अशोक राम,डॉ दीपक कुमार समेत सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रभारी अध्यक्ष मदन चौधरी एवं संचालन प्रदेश महासचिव व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी सुभाष चन्द्रवंशी ने की।                                         

Scan and join

darsh news whats app qr