darsh news

गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष से बड़ा पद हमारे पास, CM नीतीश के खास विजय चौधरी ने प्रेम कुमार को लेकर कहा...

We have a bigger post than the Home Department and the Speak

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहले सत्र के दूसरे दिन भाजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना गया। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत सदन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। 

प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास करीबी मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे तरफ से एक मात्र विधायक प्रेम कुमार जी का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आया और उन्हें चुन लिया गया। प्रेम ठाकुर जी लंबे समय से विधायक रहे हैं, मंत्री रहे हैं, उनके पास विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों का अनुभव है तो इसका फायदा हमलोगों को सदन में मिलेगा और वे एक बेहतर अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

यह भी पढ़ें      -      कमजोर छात्र भी अब मैट्रिक - इंटर परीक्षा में लाएंगे बेहतर अंक, +2 स्कूलों में शुरू किया गया खास अभियान...

इस दौरान मंत्री विजय चौधरी ने गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष दोनों ही पद भाजपा के पास चले जाने के सवाल पर कहा कि सब एक ही जगह है। मीडिया में आजकल भ्रम फैलाया जा रहा है तो हम आपसे अपील करते हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष का पद हमारे पास था ही कहां कि भाजपा के पास चला गया। यह पद पहले भी भाजपा के पास ही था। इसके साथ ही वित्त और वाणिज्य कर ये दो विभाग भी अति महत्वपूर्ण है और वह हमारे पास ही है।

यह भी पढ़ें      -      ऑटो से भी आधे किराए पर कर सकेंगे आवागमन, समीक्षा बैठक के बाद मंत्री किया बड़ा एलान...


Scan and join

darsh news whats app qr