अब क्या करेंगे PK, अशोक चौधरी के मुकदमे पर आ गया बुलावा, BJP के...
पटना: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। अब आरोप प्रत्यारोप का यह सिलसिला कोर्ट तक पहुँच गया है और इसी कड़ी में जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर को कोर्ट से बुलावा आ गया है। प्रशांत किशोर को कोर्ट ने 17 अक्टूबर को मंत्री अशोक चौधरी के एक याचिका पर हाजिर होने का आदेश जारी किया है। अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर जून महीने में मानहानि का एक मुकदमा किया था जिसके आलोक में अब सीजेएम कोर्ट ने प्रशांत किशोर को हाजिर होने का आदेश जारी किया है। बता दें कि उस वक्त प्रशांत किशोर ने अपनी बेटी शांभवी चौधरी के लिए लोकसभा चुनाव में टिकट खरीदने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें - पिता को किडनी देने की बात झूठ है तो..., एक बार फिर रोहिणी ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना गुस्सा
इस बीच अशोक चौधरी ने PK को 100 करोड़ रूपये का एक और मानहानि का नोटिस भेजा है। अशोक चौधरी ने अभी हाल ही में पीके के द्वारा गलत तरीके से महज दो वर्षों में दो सौ करोड़ रूपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी कई आरोप लगाये थे जिसमें अशोक चौधरी ने PK को 100 करोड़ रूपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने भी प्रशांत किशोर पर मंगलवार को मानहानि का मुकदमा किया है।
यह भी पढ़ें - PM के मित्र की मित्रता का खामियाजा भुगत रहा पूरा देश, CWC की बैठक में केंद्र की...