darsh news

जब गाएंगे रूप कुमार ठाकुर, जावेद अली, भूमि त्रिवेदी तब कला और श्रद्धा करेंगे आपस में संगम

When Roop Kumar Thakur, Javed Ali, Bhoomi Trivedi go, then a

गया: बोधगया में 22 से 24 जनवरी 2026 तक बौद्ध महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश-विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु शामिल होंगे। महोत्सव का उद्देश्य बौद्ध धर्म और बोधगया की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। महोत्सव के पहले दिन, 22 जनवरी को बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक जावेद अली अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। जावेद अली की प्रस्तुतियों के लिए युवाओं में खासा उत्साह है और पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शकों के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष पद के लिए हो गया फैसला, इस दिन होगा नामांकन, नितिन नबीन...

दूसरे दिन, 23 जनवरी को रूप कुमार राठौर और सोनाली राठौर अपनी भावपूर्ण और सुरीली प्रस्तुतियों से महोत्सव में चार चांद लगाएंगे। रूप कुमार राठौर की भावपूर्ण गायकी और सोनाली राठौर की मधुर आवाज़ दर्शकों के लिए यादगार अनुभव पेश करेगी। तीसरे और अंतिम दिन, 24 जनवरी को बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका भूमि त्रिवेदी मंच संभालेंगी। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति और लोकप्रिय गीत दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे और महोत्सव का भव्य समापन करेंगे।

यह भी पढ़ें: जिस पति पर था भरोसा, वही बना कातिल… जानीपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला सच !!

जिला प्रशासन ने महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है। प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को वीडियो और सूचनाओं के जरिए आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बौद्ध महोत्सव 2026 न केवल सांस्कृतिक मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि बोधगया की धार्मिक और पर्यटन पहचान को भी मजबूती प्रदान करेगा। तीन दिन तक चलने वाला यह महोत्सव कला, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

गया से मनीष कुमार की रिपोर्ट।


Scan and join

darsh news whats app qr