darsh news

कौन हैं मंगनी लाल मंडल? जो बिहार RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने, Lalu Ydav ने क्यों खेला इनके नाम पर दांव?

Who is Mangani Lal Mandal? Who became the new state presiden

Desk News : कौन हैं मंगनी लाल मंडल?... बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD के प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। मंगनी लाल मंडल बिहार आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। मंगनी लाल मंडल का नाम RJD प्रदेश अध्यक्ष के पद पर घोषना हुआ है। आपको बता दें कि, 19 जून शनिवार को कार्य समिति की बैठक में उनके अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा हुई है। वे जगदानंद सिंह की जगह लिए हैं। 


आपको बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार, RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल को आरजेडी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर चल रहे संगठनात्मक चुनावों के बीच हुआ है। जिसे राजद के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. रामचंद्र पुरबे ने हरी झंडी दी है। 


कौन हैं मंगनी लाल मंडल?


मंगनी लाल मंडल अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से आते हैं और उनके पास काफी प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव है। बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंडल ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में काम किया है। हालांकि, वे कुछ समय के लिए नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में वे फिर से आरजेडी में शामिल हो गए।


मंगनी लाल का जन्म 1949 में फुलपरास प्रखंड के गोरगमा में एक मजदूर परिवार में हुआ था। मंडल छात्र राजनीति के समय से ही कर्पूरी ठाकुर के साथ जुड़े रहे। 1986 से 2004 तक वह बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। वहीं 2004 से 2009 तक वह RJD से राज्यसभा और 2009 से 2014 तक JDU से लोकसभा सांसद रहे। 2024 में उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज होकर मंडल ने JDU छोड़ दिया और 6 जनवरी 2025 को RJD में फिर से शामिल हो गए।


बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मंगनी लाल मंडल अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आते हैं। चुनाव के दौरान RJD को इसका फायदा मिल सकता है। मंडल के पास लंबा राजनीतिक अनुभव भी है। पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

Scan and join

darsh news whats app qr