चुनाव हारे तो शुरू की व्लॉगिंग… अब क्यों थम गए तेज प्रताप यादव के वीडियो? खुद किया बड़ा खुलासा
बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका यूट्यूब चैनल है। चुनाव हारने के बाद उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा था, लेकिन कुछ समय से उनके वीडियो आना बंद हो गए थे। अब खुद उन्होंने इसका कारण बताया है। पटना से जारी एक शॉर्ट वीडियो में तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके चैनल पर लंबे वीडियो इसलिए नहीं आ पा रहे हैं क्योंकि उनके पास फिलहाल कोई वीडियो एडिटर नहीं है। उन्होंने बताया कि वह वीडियो शूट तो कर लेते हैं, लेकिन एडिटिंग और अपलोड की दिक्कत की वजह से कंटेंट समय पर नहीं आ पाता। फिलहाल वह अपने चैनल पर सिर्फ शॉर्ट्स वीडियो डाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: NH-2 पर तेज रफ्तार का तांडव! खड़ी टोटो में अर्टिगा की जोरदार टक्कर, पांच घायल
तेज प्रताप ने अपने फैंस से कहा कि जैसे ही उन्हें एक भरोसेमंद और अच्छा एडिटर मिल जाएगा, वैसे ही वह पहले की तरह बढ़िया और नियमित वीडियो लाएंगे। उन्होंने अपनी टीम के लिए वीडियो एडिटर की भर्ती भी निकाली है। यह वीडियो उन्होंने फेसबुक पर शेयर किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने “टीवाई ब्लॉग” नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इस चैनल पर वह अपनी दिनचर्या, यात्राएं और निजी जीवन से जुड़े वीडियो शेयर करते थे।
यह भी पढ़ें: गोली चली बेटे पर, निशाना था पिता? पुलिस जांच में सामने आया बड़ा राज
तेज प्रताप यादव अपने अलग लुक और बेबाक अंदाज़ के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी धार्मिक वेशभूषा में, तो कभी अलग स्टाइल में नजर आने वाले तेज प्रताप सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। अब फैंस को उनके नए वीडियो का इंतजार है।