darsh news

डायन बताकर महिला, पति और बेटे की पिटाई, गांव वालों ने कहा-...

Woman, husband and son beaten up after being accused of bein

Banka : बांका के परनाथपुर गांव में अंधविश्वास के चलते महिला समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, गांव के कुछ लोगों ने राधा देवी को डायन बताकर हमला कर दिया। हमले में राधा देवी, उनके पति उमेश यादव और बेटा सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उमेश यादव ने बताया कि, गांव के रितेश कुमार, अशोक यादव, सुनीता देवी और नंदनी कुमारी ने उनकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाया। इसके बाद चारों ने मिलकर उनके पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा कि, अशोक यादव की पत्नी कुछ दिनों से बीमार थी।


 इलाज के लिए घर पर ओझा बुलाया था। ओझा ने झाड़-फूंक के दौरान कहा कि, बीमारी के पीछे राधा देवी का हाथ है। इसी बात पर अशोक यादव और उसके साथियों ने हमला कर दिया। हालांकि, घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अमरपुर थाना में लिखित शिकायत दी है। जिसके बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।


Scan and join

darsh news whats app qr