darsh news

अफवाह की आग में फंसी महिलाएं! बच्चा चोर के शक में महिलाओं को घेरकर ....पूरी खबर पढ़ें

Women caught in the fire of rumours

कटिहार शहर के आंबेडकर कॉलोनी में शुक्रवार को बच्चा चोर की अफवाह ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इमलीगाछ चौक के समीप स्थित कॉलोनी में तीन महिलाओं को संदिग्ध मानते हुए स्थानीय लोगों ने घेर लिया। करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन महिलाएं हाथ में थैला लिए कॉलोनी में घर-घर घूमकर भीख मांग रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों को शक हुआ कि वे बच्चा चोर गिरोह की सदस्य हो सकती हैं। हाल के दिनों में सीमांचल क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैली हैं, जिसके कारण लोग पहले से सतर्क हैं। शक के आधार पर लोगों ने महिलाओं को रोक लिया और उनसे आधार कार्ड व वोटर आईडी दिखाने की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें: किसकी लापरवाही से गई जान? नौबतपुर में खुले नाले ने छीनी मासूम की जिंदगी

हंगामा बढ़ते देख एक महिला मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकली, जिससे भीड़ का संदेह और गहरा गया। हालांकि दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर बैठा लिया और उनसे पूछताछ की। इस दौरान कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। स्थानीय निवासी मुकेश मालिक और पूर्णिमा देवी ने बताया कि महिलाओं ने खुद को समस्तीपुर की रहने वाली बताया, लेकिन उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। वहीं पकड़ी गई महिलाओं, गुड़िया देवी और मुन्नी देवी, ने दावा किया कि वे पिछले छह महीने से कटिहार के छीटाबाड़ी इलाके में रह रही हैं और भीख मांगकर अपना गुजारा करती हैं।

यह भी पढ़ें: 18 लाख रूपये के साथ पुलिस ने दो को पकड़ा, हर बार बदल रहे हैं अपना बयान, जांच शुरू...

सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं को अपने साथ ले जाकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Scan and join

darsh news whats app qr