darsh news

Bhojpuri film industry : आखिर कौन हैं Bhojpuri Cinema की धक-धक गर्ल, Akshara और Aamrapali को दे रही टक्कर...

Aakhir kaun hain Bhojpuri cinema ki dhak-dhak girl, Akshara

Desk : Bhojpuri film industry में इन दिनों नीलम गिरी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। शानदार डांस मूव्स और दमदार Acting के दम पर हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। Power Star पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे Power star के साथ उनके म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में एक उभरता सितारा बना दिया है। यही वजह है कि, आज नीलम, अक्षरा और आम्रपाली जैसी एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

नीलम गिरी को भोजपुरी सिनेमा की धक-धक गर्ल कहा जाता है और ईन दिनों उनकी तुलना अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों से की जा रही है। नीलम के इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक बनाता है। नीलम गिरी का जन्म 3 सितंबर 1995 को वेस्ट बंगाल में हुआ था। नीलम गिरी फिलहाल 29 साल की हैं। नीलम मूल रूप से यूपी के बलिया की रहने वाली हैं और इनके पिता एक हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं।

 नीलम गिरी के दो छोटे भाई और एक बड़ी बहन हैं। नीलम की स्कूलिंग पटना के सेंट माइकल स्कूल से हुई है। वहीं पटना यूनिवर्सिटी से नीलम ने ग्रेजुएशन किया, नीलम ने कभी नहीं सोचा था, कि वह भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कदम रखेंगी। लेकिन, उनकी किस्मत ने उन्हें इस इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना दिया। 

नीलम ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी। साल 2020 में पवन सिंह के साथ उनके भोजपुरी म्यूजिक वीडियो "धनिया हमार नया बाड़ी हो" ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने ने नीलम को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया, इसके बाद "गोदनवा", "कमर लपकउआ" और "लहंगा लस लस करता" जैसे गानों में उनके डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया।  इसके बाद 2021 में नीलम गिरी की पहली भोजपुरी फिल्म बाबुल रिलीज हुई, जिसमें उनके काम को नोटिस किया गया था। इसके बाद नीलम गिरी ने ‘इज्जत घर’, ‘यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर’, ‘टुन टुन’, ‘कलाकंद’ और ‘जस्ट मैरिड’ जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr