darsh news

इस्तीफा की घोषणा के बाद CM अरविंद केजरीवाल पर मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा हमला..

After announcing his resignation, Minister Giriraj Singh mad

Desk- मोदी सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पिछले कई महीनों से इस्तीफा मांग रहे हैं, पर उन्हें इस बात का थोड़ा भी अंदेशा नहीं था कि अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर निकालने के बाद इस तरह  दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर देंगे. यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल के 2 दिन बाद इस्तीफा देने की घोषणा के बाद से ही भाजपा के नेता और ज्यादा हमलावर हो गए हैं.


 केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं। हरियाणा और दिल्ली में इमोशनल ड्रामा करके लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। वो जमानत मिलने पर उसे अपनी जीत बता रहे हैं, जबकि कोर्ट ने उन्हें कोई भी फैसला लेने से मना किया है। वो देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल थेथर हैं, भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। वो हरियाणा में फिर जाकर इमोशनल गेम खेलेंगे और दिल्ली में भी इमोशनल गेम खेलेंगे। थेथरलोजी इतना है, उनको जमानत मिला है और वो कह रहे हैं मेरी जीत है। जो कोर्ट ने लिखा है, उसमें कहा गया है आप कोई डिसीजन नहीं ले सकते हैं। वो लोग को भ्रम में डालेंगे। हरियाणा से भी मुख्यमंत्री बनेंगे। दिल्ली से भी। ये भ्रम पैदा करने के लिए देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे।'



Scan and join

darsh news whats app qr