darsh news

अशोक चौधरी के बाद मुकेश साहनी ने CM नीतीश को बताया बुजुर्ग, तो भड़क गए भाजपा कोटे के मंत्री..

After Ashok Chaudhary, Mukesh Sahni called CM Nitish old, th

Patna - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है.मंत्री अशोक चौधरी की कविता के जरिए निशाना साधे जाने के बाद पूर्व मंत्री और विप पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुद्ध का के संबोधित किया है और उन्हें राजनीति से रिटायरमेंट लेने की सलाह दी है. मुकेश साहनी के इस बयान का बचाव करने जदयू के साथ-साथ भाजपा के नेता मैदान में उतर गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथी डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मुकेश साहनी के बयान पर पलटवार किया है.

 बताते चलें कि मुकेश साहनी ने दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र हो चुकी है, वो 'बूढ़े' हो चुके हैं, उनके बयान लगातार इस बात का सबूत दे रहे हैं। नीतीश कुमार हम लोगों को आशीर्वाद दें और राजनीति से रिटायरमेंट लें।


 मुकेश साहनी के इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि  मुकेश सहनी नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर चुके हैं। एक वक्त पर वो नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांधते थे। आज वह उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं। मैं समझता हूं कि उन्हें नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने से परहेज करना चाहिए।

 वही दिलीप जायसवाल से ज्यादा कड़ी प्रतिक्रिया डिप्टी सीएम  विजय कुमार सिन्हा ने दी है. उन्होंने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी अधिक से अधिक जिलों में दौरा करते हैं। साथ ही विभागों की समीक्षा होती है। मुख्यमंत्री पूरी मुस्तैदी के साथ सजग रहते हैं। लेकिन, अपराधी और भ्रष्टाचारियों के संग रहने वाले लोग कभी बिहार के हितैषी नहीं हैं. मुकेश साहनी खुद  मुंबई से आए हैं और प्रोफेशनल हैं। वो खुद को 'सन ऑफ मल्लाह' कहते हैं। लेकिन, एक भी मल्लाह को टिकट नहीं देते, बल्कि जो माल देता है, सीट भी उसी को सौंप देते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वो चार्टर्ड प्लेन पर बर्थडे और पिकनिक मनाते हैं, उनके साथ मुकेश सहनी की दोस्ती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार्टर्ड प्लेन पर पिकनिक नहीं मनाते हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr