darsh news

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नीतीश तेजस्वी एक ही फ्लाइट से जा रहे हैं दिल्ली, जानें वजह...

After the Lok Sabha election results, Nitish and Tejaswi are

PATNA:-  बिहार के CM नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज एक ही फ्लाइट से दिल्ली जा रहे है.दोनो 10.40 की विस्तरा की फ्लाइट से दिल्ली जा रहे है. चुनाव परिणाम के बाद आज की एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है,जिसमें दोनो नेता अपने अपने गठबंधन की बैठक में शामिल होने जा रहे है.

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज एनडीए की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल होंगे। इसको लेकर बीती रात सीएम नीतीश कुमार की पीएम मोदी से बातचीत  हुई है।मोदी से बातचीत से पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन करके बैठक की जानकारी दी थी। इस बैठक में बिहार से लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे। यह बैठक आज शाम 4.30 बजे होगी।

वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक भी आज हो रही है. इसमें तेजस्वी यादव शामिल होंगे.

बताते चलें कि इस बार एनडीए को 9 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछले चुनाव में 39 सीटें उसके खाते में आई थीं। जदयू को चार और भाजपा को पांच सीटों का झटका लगा है। जदयू को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और जहानाबाद में हार का सामना करना पड़ा जबकि भाजपा को पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, औरंगाबाद एवं सासाराम में शिकस्त मिली।बिहार में एनडीए को 30 और इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिलीं, जबकि बाकी एक सीट पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव ने परचम लहराया। एनडीए में जदयू को 12, भाजपा को 12, लोजपा (आर) को 5 और हम को एक सीट हासिल हुई। वहीं, इंडिया में राजद को 4, कांग्रेस को 3, भाकपा माले को दो सीटें हासिल हुई हैं।बिहार में महागठबंधन को वैसी सफलता नहीं मिली है, जैसी की उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में मिली है.तेजस्वी के दावे के विपरीत rjd को महज 4 सीट ही मिल पायी है.

Scan and join

darsh news whats app qr