darsh news

रहस्यमय बीमारी की चपेट में पटना का यह पूरा गांव, अब तक हो चुकी है दो की मौत कई अस्पताल में भर्ती...

agyat bimari se dahshat

पटना: राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के एक गांव में एक रहस्यमय बीमारी की वजह से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बमारी की वजह से अब तक दो युवकों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल की टीम गांव में पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। मामला बाढ़ अनुमंडल के जमुनीचक गांव की है जहां रहस्यमय बीमारी की वजह से पिछले 15 दिनों में मनीष और कुणाल नामक दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य अस्पताल में इलाजरत हैं।

मामले में ग्रामीणों ने बताया कि मरीज को पहले पेट और फिर सर में तेज दर्द होता है और फिर उल्टी शुरू हो जाती है। तीन चार दिनों में संक्रमण तेजी से बढ़ता है, चेहरा पीला पड़ जाता है, शरीर सुस्त हो जाता है और कुछ मामलों में नाक-मुंह से खून भी निकलने की बात सामने आई है। इसके साथ ही लोगों ने बताया कि ऐसे मरीजों का इलाज यहां के डॉक्टर किये बगैर सीधे पटना रेफर कर दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि जिनकी अब तक मौत हुई है वे लोग गांव से कहीं बाहर नहीं गए हैं। 

यह भी पढ़ें     -     IGIMS में मरीजों को मिलेगी डिजिटल हेल्थकेयर की सुविधा, 1200 बेड के मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल...

रहस्यमय बीमारी से ग्रसित होने के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कई लोग इसे जादू-टोना का असर भी मान रहे हैं तो दूसरी तरफ निपाह वायरस की चर्चा भी जोरों पर है। गांव में आलम ऐसा है कि लोग प्रभावित परिवार के घरों में भी जाने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा कर सभी लोगों की जांच करने की मांग की। वहीं बताया जा रहा है कि जिनकी मौत हुई है उनके मौत का कारण लीवर, किडनी, खून और दिमाग में समस्या बताई जा रही है।

मामला सामने आने के बाद स्थानीय विधायक डॉ सियाराम सिंह ने सिविल सर्जन से बात कर जल्द से जल्द बीमारी का पता लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहरी पंचायत के जमुनीचक गांव में दो लोगों की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। हमने इस मामले में सिविल सर्जन से बात कर जानकारी दी है साथ ही उन्हें मेडिकल टीम गांव में जांच के लिए भेजने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें     -     NEET छात्रा मामले में अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने ली एंट्री, SSP को जारी किया नोटिस...

पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr