darsh news

बाढ़ से बिहार में तबाही बिहार सरकार की असफलता –आइसा

AISA on badh

बाढ़ से बिहार में हुई भारी तबाही और सरकार की कुव्यवस्था के खिलाफ आइसा ने पटना कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया तथा बाढ़ पीड़ितों के लिए अविलंब व्यवस्था की मांग की।आइसा पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सुपौल दरभंगा सहित बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के वजह से तबाही मची हुई है। लोगों के घर बह गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों विस्तपित हुए हैं। सरकार के तरफ़ से कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। सरकार हाथ पर हाथ रख के देख रही है। जलस्तर बढ़ने की चेतावनी पहले ही जारी हुई थी लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। बिहार में भाजपा जदयू की सरकार फेल है। लोग परेशान हैं लेकिन भाजपा जदयू के मंत्री गायब हैं।आईसा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अनिमेष कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के लोग आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। पर्याप्त सामूहिक रसोई का संचालन नहीं हो रहा है। बांध टूटने के पहले व्यवस्था करनी चहिए थी लेकिन कोई व्यवस्था नहीं किया गया। हवाई सर्वेक्षण के जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  जमीनी पर ठोस व्यवस्था करें।प्रदर्शन में आइसा विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीरज यादव, आइस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अनिमेष चंदन,आइसा नेत्री अदिति कुमारी, प्रीति पासवान, उत्कर्ष कुमार ,सबरीन ,सानू, लकी,रोहित

Scan and join

darsh news whats app qr