Gaya -बीपीएससी 69वीं सिविल सेवा परीक्षा में सर्वेश कुमार द्वितीय रैंक लाकर बिहार पुलिस में डिप्टी सुपरीटेंडेंट पुलिस (DSP) बना है। वह बिहार के गया में कुजापी गांव का रहने वाला है. पिता कमलेश प्रसाद निजी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और माता गृहिणी है। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में योगदान देना था। लगातार मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता मिली है।
पिछले साल भी सर्वेश कुमार ने बीपीएससी 68वीं का एग्जाम दिया था, लेकिन उस वक्त क्वालीफाई नहीं हो पाए थे लेकिन वे निराश नहीं हुए और फिर से लगन मेहनत के बदौलत 69वीं बीपीएससी का एग्जाम दिया और दूसरा रैंक लाकर डीएसपी बने हैं। सर्वेश कुमार के डीएसपी बनने के बाद घर के परिवार के साथ कुजापी गांव में भी खुशी का माहौल है।
गया से मनीष की रिपोर्ट