darsh news

इस दिन दो दिवसीय दौरे पर बिहार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह, अररिया और किशनगंज में...

amit shah bihar daura

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरा पर बिहार आ सकते हैं। हालांकि अभी उनके आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। अमित शाह बिहार दौरा पर नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे गांवों का दौरा करेंगे और सेना के जवानों को बड़ी सौगात भी देंगे। कहा जा रहा है कि अमित शाह इस दौरान चिकेन नेक को लेकर भी बैठक करेंगे और कुछ बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री वाइब्रेंट विलेज के तहत चयनित सीमावर्ती गांवों का दौरा करेंगे साथ ही वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे। एक जानकारी के अनुसार अमित शाह 25 फरवरी को अररिया के लेटी में स्थित SSB कैंप में आएँगे तो दूसरे दिन 26 फरवरी को किशनगंज का दौरा कर सकते हैं। गृह मंत्री नेपाल और बांग्लादेश सीमा पर तैनात सेना के जवानों को ट्रांजिट कैंप का तोहफा देंगे जो कि SSB की तरफ से कटिहार रेलवे स्टेशन के समीप बनाया गया है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण हजारों की संख्या में सैनिकों की पोस्टिंग की गई है, ऐसे उनके आवागमन में सुविधा को लेकर ट्रांजिट कैंप का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें   -    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की घोषणा और सप्ताह के अंदर कार्रवाई शुरू, अब बिना लाइसेंस वाले...

गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर सिकटी विधायक सह पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि गृह मंत्री 25 फरवरी को हेलीकॉप्टर से लेटी पहुंचेंगे। वहीं दूसरी तरफ राज्य के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी आगमन की जानकारी मिली है लेकिन विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। वहीँ किशनगंज के डीएम ने भी कहा कि फ़िलहाल विस्तृत कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि 26 फरवरी से राज्यसभा चुनाव के लिए भी नामांकन शुरू होगा इस पर भी गृह मंत्री बिहार के नेताओं के साथ बातचीत कर सकते हैं

यह भी पढ़ें   -    देवघर पहुंचे मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी, वैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना...


Scan and join

darsh news whats app qr