darsh news

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे CM नीतीश के आवास, साथ में निकले विधानसभा के लिए..

amit shah with nitish kumar

पटना: बिहार में होली के दिन से ही बड़ा सियासी उथलपुथल देखने को मिल रहा है। बुधवार को सूत्रों से जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपने पद से इस्तीफा दे कर राज्यसभा जायेंगे। इसी बीच खबर यह भी आई कि सीएम नीतीश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंच चुके हैं। राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सबसे पहले गृह मंत्री सीएम नीतीश के आवास पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   -    हम पहले से कहते आ रहे हैं कि..., CM नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर भावुक हुए तेजस्वी ने BJP पर...

नीतीश के आवास से गृह मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और सीएम नीतीश के साथ विधानसभा के लिए रवाना हुए जहां NDA के सभी पांच उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। CM नीतीश के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, BJP के उम्मीदवार शिवेश कुमार, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि जदयू की तरफ से अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। एक मात्र नीतीश कुमार ने अपनी घोषणा की है जबकि दूसरे उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर या किसी अन्य उम्मीदवार को मौका दिया जायेगा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें   -    नीतीश के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद JDU कार्यालय में बवाल, कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़...


Scan and join

darsh news whats app qr