darsh news

Bihar Politics: आनंद मिश्रा, नागमणि और सुचित्रा सिन्हा ने थामा BJP का दामन, अब आर-पार की लड़ाई जारी...

Bihar Politics News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रही है। वहीं आज BJP में आनंद मिश्रा, नागमणि और सुचित्रा सिन्हा शामिल हुई हैं।

Anand Mishra, Nagmani aur Suchitra Sinha ne thama BJP ka dam
आनंद मिश्रा, नागमणि और सुचित्रा सिन्हा ने थामा BJP का दामन- फोटो : Darsh News

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का सदस्यता ग्रहण जारी है। वहीं आज मंगलवार यानि 19 अगस्त को राजधानी पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पुलिस सेवा छोड़ राजनीति में आए पूर्व IPS आनंद मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा और बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बता दें कि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने इन तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है और भाजपा खेमे में इसे चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।


वहीं, सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने कहा कि, BJP मजबूत होगी तभी बिहार मजबूत होगा। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक आनंद मिश्रा को बक्सर की किसी सीट से प्रत्याशी बनाने की बता कही जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ने कहा कि, हम बिना शर्त BJP में शामिल हुए हैं।



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Pyar-mein-nakaam-shadishuda-premi-ne-khud-ko-kiya-shoot-gaon-ke-hi-dusri-ladki-se-chal-raha-tha-affair-823598

Scan and join

darsh news whats app qr