darsh news

तेजस्वी की एक और स्टार प्रचारक ने ली भाजपा की सदस्यता, लालू के नेताओं पर लगाये कई आरोप...

तेजस्वी की एक और स्टार प्रचारक ने ली भाजपा की सदस्यता, लालू के नेताओं पर लगाये कई आरोप...

Another star campaigner of Tejashwi Yadav joins BJP,
तेजस्वी की एक और स्टार प्रचारक ने ली भाजपा की सदस्यता, लालू के नेताओं पर लगाये कई आरोप...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की कद्दावर नेता और महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक ने राजद का साथ छोड़ कर अब भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद नेत्री प्रतिमा कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान महिला नेत्री ने लालू यादव की राजद के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाये।

यह भी पढ़ें    -    रामविलास पासवान के गृह जिला पर है तेजस्वी की पैनी नजर, आज करेंगे ताबड़तोड़...

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह भाजपा के विचारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। बिहार की बेटियां और बहनें अब जातिवाद और परिवारवाद नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की राजनीति का साथ दे रही हैं।

यह भी पढ़ें    -    खगड़िया में प्रशासन ने रद्द कर दी तेजस्वी की रैली की अनुमति तो भड़क उठी राजद, प्रत्याशी ने कहा...


Scan and join

darsh news whats app qr