darsh news

अपहरण का आरोपी थाना से हुआ फरार, पंजाब से गिरफ्तार कर लाई थी पुलिस...

apaharan ka aropi thana se farar

बक्सर: बक्सर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां किडनैपिंग मामले का एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की दुबारा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पुलिस ने बीती रात ही आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लाया था और सोमवार की सुबह वह पुलिस की चंगुल से भाग निकला।

मामला बक्सर का है जहां बीते दिनों एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगाने और अपहरण करने का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी का लोकेशन लुधियाना में ट्रेस किया और वहां जा कर एक तरफ जहां नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया तो दूसरी तरफ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर रविवार की रात बक्सर पहुंची थी जहां आरोपी को नगर थाना के हवालात में बंद कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बक्सर के खलासी मोहल्ला निवासी फरहान के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें       -      नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन, शाह-राजनाथ बने प्रस्तावक, योगी भी...

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह आरोपी ने शौचालय जाने की बात कही जिसके बाद उसे थाना परिसर में स्थित शौचालय में ले जाया गया। इस दौरान वह शौचालय की कमजोर खिड़की को तोड़ कर भाग निकला। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए और थाना के गेट पर धरना पर बैठ गए। इस दौरान थाना परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया।

घटना को लेकर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शौचालय की खिड़की कमजोर थी जिसे तोड़ कर आरोपी भाग निकला है। उसकी दुबारा गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें       -      मामले की लीपापोती है SIT का गठन, डरी हुई हैं छात्राएं, पटना की सड़क पर कांग्रेस के साथ ही उतरी महिलाएं...


Scan and join

darsh news whats app qr