अरे, कहाँ इधर उधर चले आप, चुपचाप बैठिये, अररिया में भाषण के बीच अचानक सीएम नीतीश ने लोगों को...
अररिया: बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में दूसरे दिन अररिया पहुंचे। अररिया में उन्होंने करोड़ों रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने एक तरफ जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई तो दूसरी तरफ लालू-राबड़ी के कार्यकाल पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले राज्य की हालत कितनी खराब थी और जब से हम आये तो फिर हमने सब कुछ ठीक किया है।
यह भी पढ़ें - अररिया से भी CM नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला, बताई अपनी सरकार की उपलब्धि और आगे की योजना..
अररिया में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने एक तरफ अपने कार्यकाल की उपलब्धि और आगे की योजनाएं बताई तो दूसरी तरफ उन्होंने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। सीएम नीतीश के भाषण के दौरान ही अचानक कुछ लोग उठ का जाने लगे तो सीएम नीतीश ने उन्हें रोका और अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि अरे, कहां इधर उधर जा रहे हैं आपलोग, बैठिये न आपलोग पूरा। एक एक बतवा जानिए, हम अभिये देख रहे हैं कुछ लोगों को भगवा रहे हैं। अरे काहे के लिए जा रहे हैं, सब चीज जानियेगा तब न जाइएगा। अभी तो हम आपके लिए भी पूरा बात करने वाले हैं। अभी तो पूरे बिहार का, सब जगह का काम करके और यहां भी जो काम किया गया है वह भी हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं। इधर उधर मत करिए, बैठिये चुपचाप।
सीएम नीतीश ने अपनी सभा से उठ कर जा रहे कुछ लोगों को अपने चिर परिचित अंदाज में रोकते हुए बैठने के लिए कहा और फिर अपना भाषण देने लगे। इस दौरान सीएम नीतीश अपनी उपलब्धि और काम के बारे में बताते थे और यह भी याद दिला रहे थे कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार की स्थिति क्या थी।
यह भी पढ़ें - बिहार में भी हो सकती है रसोई गैस और इंधन की कमी? पुलिस मुख्यालय ने जिलों को लिखा पत्र और...