darsh news

आस्था का महापर्व खत्म होते ही लोकतंत्र के महापर्व शोर हुआ तेज, कल अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ ही...

आस्था का महापर्व खत्म होते ही लोकतंत्र के महापर्व शोर हुआ तेज, कल अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ ही...

As soon as the grand festival of faith ended, the noise of t
आस्था का महापर्व खत्म होते ही लोकतंत्र के महापर्व शोर हुआ तेज, कल अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ ही...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज कुछ ही दिन शेष हैं और आस्था का महापर्व छठ पर्व भी आज समाप्त हो गया। छठ पर्व के संपन्न होते ही अब लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव की तैयारी में अब राजनीतिक दल जोर शोर से जुट गई है। बुधवार को एक तरफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता चुनाव प्रचार में जुटेंगे तो दूसरी तरफ NDA की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ भी मोर्चा संभालेंगे। कल राहुल तेजस्वी जहां साथ में दो जनसभा करेंगे तो अमित शाह और राजनाथ सिंह अलग अलग तीन - तीन जनसभाएं करेंगे। 

गृह मंत्री अमित शाह कल दरभंगा के अलीनगर, समस्तीपुर के रोसड़ा और बेगूसराय के भगवानपुर में रैली करेंगे वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दरभंगा के हायाघाट, पटना के बाढ़ और छपरा में रैली करेंगे। बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय में रैली की तो गृह मंत्री अमित शाह ने मुंगेर और सीवान में रैली की थी। इसके साथ ही पीएम मोदी 30 अक्टूबर को बिहार आयेंगे साथ ही 3 नवंबर को दो रैली के साथ ही पटना में रोड शो भी करेंगे। 

राहुल - प्रियंका - खड़गे भी आएंगे बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कल राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी का भी कार्यक्रम तय कर लिया गया है।

Scan and join

darsh news whats app qr