darsh news

11 साल से फरारी नक्सली को औरंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aurangabad police arrested a Naxalite who was absconding for

Aurangabad -अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में मोस्ट वांटेड माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने 11 साल से वांछित एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। 

जिले की कासमा थाना की पुलिस ने उसे माओवादियों  चाल्हो जोन में चाल्हों पहाड़ की तलहट्टी में स्थित जगरुप बिगहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली नक्सली तपेश्वर भुईयां उर्फ कपिल भुईयां कासमा थाना के दुग्गुल टोले जगरुप बिगहा   का निवासी है। 


 इस गिरफ्तारी को लेकर औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(SDPO)-2 अमित कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम हार्डकोर नक्सली तपेश्वर भुईयां उर्फ कपिल भुईयां को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत थी। इस बीच कासमा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव जगरूप बिगहा के पास देखा गया है। तत्काल इसकी जानकारी कासमा थानाध्यक्ष ने औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल को दी। सूचना मिलते ही एसपी ने कासमा थानाध्यक्ष को एक विशेष टीम गठित कर फौरन छापेमारी करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में छापेमारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने फौरन मौके पर जाकर छापेमारी की और हार्डकोर नक्सली को धर दबोंचा।   


 SDPO ने  बताया कि हार्डकोर नक्सली कपिल भुईयां कासमा थाना क्षेत्र के दुग्गुल टोले जगरुप बिगहा के रहने वाला है। वह आधा दर्जन से अधिक नक्सली कांडों में शामिल रहा है। उस पर  कासमा, खुदवां, सलैया और मदनपुर थाना  में कई मामले दर्ज हैं.


 औरंगाबाद से गणेश की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr