darsh news

पटना में प्रेमी जोड़ों के हाथ से गुलाब ले कर थमाया हनुमान चालीसा, 'तोड़ देंगे कोना कोना...'

babu sona tod denge kona kona

पटना: आज पूरे विश्व में प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन डे ख़ुशी से मना रहे हैं लेकिन इस सबके बीच पटना में कुछ अजब ही नजारा देखने को मिला। इस दौरान एकसाथ घूम रहे प्रेमी जोड़ों के बीच डर का भी माहौल दिखा और इसका कारण था कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं का नारा 'अगर किया बाबु-सोना तो तोड़ देंगे कोना-कोना'। दरअसल राजधानी पटना में हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रेमी जोड़ों का हाथ छुड़वा कर उनके बीच हनुमान चालीसा बांटते दिखे।

दरअसल राजधानी पटना के बुद्ध स्मृति पार्क समेत कई जगहों पर हिंदू भवानी सेना के कार्यकर्ता एक साथ घूम रहे प्रेमी जोड़ों को सतर्क करते दिखे और उन्हें भारतीय संस्कृति की याद भी दिलाते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वैलेंटाइन भारत की संस्कृति नहीं है साथ ही इसकी आड़ में कुछ लोग समाज में अश्लीलता फ़ैलाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम प्रेमी जोरों को हनुमान चालीसा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें     -     CM ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण, मलमास मेला को लेकर भी...

इससे पहले हिंदू भवानी सेना ने राजधानी पटना में जगह जगह पोस्टर भी लगाया था जिसमें उन्होंने वैलेंटाइन डे और इसे मनाने वालों का विरोध करने का एलान किया था। पटना की सडकों पर लगाये गए पोस्टर में सख्त संदेश लिखा था कि 'जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना'। संगठन के अध्यक्ष ने कहा था कि वैलेंटाइन डे भारतीय  संस्कृति का हिस्सा नहीं है इसलिए इस दिन अश्लीलता न फैलाएं। उन्होंने इस अवसर पर पुलवामा शहीदों को सम्मान देने की भी अपील की थी साथ ही पुलिस प्रशासन से भी अपील की थी कि पार्क, कॉलेज परिसर समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर निगरानी बढाई जाये ताकि अश्लीलता फ़ैलाने वाले लोगों पर अंकुश लगाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक मर्यादा तोड़ने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें     -     दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह...


Scan and join

darsh news whats app qr