darsh news

RJD MLC के बिगड़े बोल, कहा 'अगर ऐसा हुआ तो बिहार में हो जायेगा नेपाल-बांग्लादेश वाली स्थिति'

RJD MLC के बिगड़े बोल, कहा 'अगर ऐसा हुआ तो बिहार में हो जायेगा नेपाल-बांग्लादेश वाली स्थिति'

Bad words of RJD MLC
RJD MLC के बिगड़े बोल, कहा 'अगर ऐसा हुआ तो बिहार में हो जायेगा नेपाल-बांग्लादेश वाली स्थिति'- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजर परिणाम पर टिकी है। कल मतगणना के बाद यह साफ हो जायेगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। इस बीच विपक्षी पार्टियों की तरफ से अक्सर सत्ता पक्ष पर गड़बड़ी करने की आशंका जाहिर करते आरोप लगाया जा रहा है। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष और उसके दबाव में आ कर चुनाव आयोग समेत प्रशासनिक महकमा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहा है। इस बीच महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव के मुंहबोले मामा एवं विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले MLC सुनील सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। 

RJD MLC सुनील सिंह ने सत्ता पक्ष पर मतगणना के दौरान गड़बड़ी किये जाने की आशंका जाहिर की है और कहा कि एक बार फिर NDA 2020 की तरह अपने पक्ष में मतगणना करवाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि हमलोग पूरी तरह से सजग हैं लेकिन अगर 2020 की तरह कोई गड़बड़ी की गई तो बिहार में पडोसी देश नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालत हो जायेंगे। हमलोग सडकों पर उतरेंगे और फिर स्थिति ऐसी होगी कि संभालना मुश्किल हो जायेगा। बता दें कि सुनील सिंह ने कहा कि 2020 में जैसे 4 घंटों तक के लिए मतगणना रोक दिया गया था वैसा अगर इस बार कुछ हुआ तो मेरा उम्मीदवार बाहर आएगा या फिर रिटर्निंग अधिकारी और आपको सडकों पर नेपाल जैसा दृश्य देखने को मिलेगा। बता दें कि RJD MLC सुनील सिंह अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध विवादित बयान देने की वजह से कार्रवाई भी झेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें     -     मतगणना के बाद प्रत्याशी नहीं निकाल पाएंगे जुलुस, इस जिले में DM-SP ने आमलोगों से भी खास अपील...

RJD MLC के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में उफान आ गया है। NDA इस विवादित बयान को अभी से जंगलराज की बानगी बता रहा है। मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस तरह का भाषा प्रयोग जनता और मतदाता का अपमान करना है। जनता और मतदाता जिसे जनादेश देती है उसी की सरकार बनती है। यह कोई गुंडाराज नहीं है कि कोई कुछ भी करेगा, यहां कानून का राज है और कानून के राज में किसी को ऐसी हरकते करने का अधिकार नहीं है। 

यह भी पढ़ें     -     अब तक नहीं निकाला तो अब निकाल लें अपना स्वेटर, इस दिन से बढ़ जाएगी ठंड...


Scan and join

darsh news whats app qr