darsh news

कलियुगी बहू ने अपनी ही सास को मार डाला, कमरे में बंद कर मुंह में ठुंसा कपड़ा और...

bahu ne sas ko

पटना: राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक कलियुगी बहू ने सास की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर मृतिका के पति ने पुलिस में अपने बहू के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है और उन्होंने बताया कि बहू ने ही सास की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल हालत में उसे इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने अगले दिन दम तोड़ दिया।

घटना राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के इशापुर की है जहां बताया जा रहा है कि बीते 9 मार्च को कलियुगी बहू गुल अफशा खातून ने अकेले पा कर अपनी सास को एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। मृतिका के पति ने आरोप लगाया कि बहू ने सास के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बेलन समेत अन्य कठोर चीजों से उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू ने सास के शरीर पर जगह जगह मिर्च के पावडर भी डाल दिए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने अपनी पत्नी को एम्स में भर्ती कराया जहां एक दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें     -      पटना में रसोई गैस के लिए लोगों की लग रही लंबी कतार, एजेंसी संचालक ने कहा 'हमारे पास है...'

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं लोग कलियुगी बहू के बारे में तरह तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं। मामले में फुलवारीशरीफ एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि इशापुर गांव में एक वृद्ध महिला की हत्या उसके बहू के द्वारा किये जाने की सूचना मिली है। 9 मार्च को बहू ने मृतिका की बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -      पार्टी में एंट्री के साथ ही लगातार सक्रिय हैं निशांत, अचानक पहुंचे JDU ऑफिस और...

पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr