darsh news

बांका में इंसानियत हुई शर्मसार, हैवानों ने दो वर्षीय मासूम के साथ...

banka me insaniyat

बांका: बिहार में इन दिनों महिलाओं खास कर मासूम बच्चियों के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि देखी जा रही है। इसी कड़ी में बांका में एक घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश भी दिख रहा है। घटना बांका के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र की है जहां एक दो वर्षीय मासूम के साथ हैवान ने हैवानियत कर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। घटना के बाद मासूम के परिजनों में कोहराम मच गया जबकि आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में बच्ची के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर के समीप खेल रही थी और इसी दौरान अचानक लापता हो गई। लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला लेकिन शाम में गांव के स्कूल के समीप बच्ची का शव लोगों ने देखा। परिजनों ने बताया कि मासूम अपनी मां के साथ नानी घर आई थी जहां हैवानों ने इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने मासूम के साथ हैवानियत कर हत्या किये जाने की आशंका जताई है वहीं पुलिस भी हर एंगल से छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -      बिहार में आपराधिक घटनाओं में आई है कमी, मंत्री ने कहा 'शराबबंदी को लेकर सरकार...'

मामले को लेकर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र में एक मासूम के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। शनिवार की सुबह एसडीपीओ और थानाध्यक्ष FSL की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर साक्ष्य भी किया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें     -      होली मनाने कहां जाना है से शुरू हुआ विवाद, पति ने कर दिया बड़ा कांड फिर....

बांका से दीपक की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr