darsh news

बांका में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, पति...

बांका में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। वहीं इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान हसिया बेलहर की मंजू देवी के रूप में हुई। वह अपने पति के साथ बाइक से बांका बाजार जा रही थीं।

Banka mein tez raftaar truck ne mahila ko kuchla, mauke par
बांका में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला- फोटो : Darsh News

Banka : बांका में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। वहीं इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान हसिया बेलहर की मंजू देवी के रूप में हुई। वह अपने पति के साथ बाइक से बांका बाजार जा रही थीं। बांका गेस्ट हाउस के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मंजू देवी ट्रक के नीचे आ गईं। जिसके बाद ट्रक चालक ने कुचल दिया।

इस हादसे में महिला के पति भी घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि, बांका शहर में गैस सिलेंडर की गाड़ियां 24 घंटे गुजरती रहती हैं। ट्रकों की रफ्तार भी बहुत तेज रहती है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।



बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr