Bank Holidays October 2024: अक्तूबर में बंद रहेंगे 15 दिन बैंक, देख लें छुट्टियों की कैलंडर

New Delhi : अक्तूबर 2024 यानी इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई हिंदू धर्म होने की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। कुल 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। हर दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा दुर्गा पूजा/ दशहरा, लक्ष्मी पूजा पर बैंक बंद रहेंगे। इससे पहले दो अक्तूबर को गांधी जयंती, राज्यों में विधानसभा चुनाव और चुनाव परिणामों के कारण अवकाश रहा। हर रविवार को स्थाई रूप से बैंक बंद होते हैं।
कब-कब बंद रहेंगे बैंक
10 अक्तूबर : दुर्गा पूजा-महा सप्तमी को लेकर त्रिपुरा, असम, नागालैंड, बंगाल में बैंक बंद होंगे।
12 अक्तूबर: दशहरे को लेकर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्तूबर : साप्ताहिक अवकाश।
14 अक्तूबर : दुर्गा पूजा (दसैन) पर सिक्किम में छुट्टी होगी।
16 अक्तूबर : लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य पर त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्तूबर : महर्षि वाल्मीकि जयंती/ कटि बिहु कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में अवकाश रहेगा।
20 अक्तूबर : साप्ताहिक अवकाश।
26 अक्तूबर :विलय दिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।