darsh news

बाढ़ बाजार बना रणक्षेत्र, आपस में ही भिड़े दुकानदार एक जख्मी...

barh me bhide dukandar

पटना: पटना के बाढ़ में अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया जब दो दुकानदार आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा, जिसमें एक दुकानदार घायल हो गया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना बाढ़ के स्टेशन रोड की है जहां सड़क किनारे दुकानदार अपनी अपनी दुकान लगा रहे थे। इस दौरान जगह में आगे पीछे को लेकर दो दुकानदारों के बीच बहस हो गई जिसने हिंसक रूप ले लिया। घटना के दौरान छोटू नाम का एक दुकानदार जख्मी हो गया जिसे आनन फानन में आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुँचाया। बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

यह भी पढ़ें    -    अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन के लिए सूर्यवंशी के वैभव को बिहार की सरकार ने सराहा, CM ने दिया 50 लाख का इनाम

घटना के संबंध में जख्मी दुकानदार के भाई दीपक कुमार ने बताया कि दुकान लगाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दुकानदारों ने हमला कर दिया। घटना में विपक्षी ने पिता पर भी हमला किया जिसमें उन्हें भी चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस फ़िलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ में कर रही है साथ ही सीसीटीवी फूटेज के आधार पर मामले की छानबीन में भी जुट गई।

यह भी पढ़ें    -    इस दिन दो दिवसीय दौरे पर बिहार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह, अररिया और किशनगंज में...

बाढ़ से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr