darsh news

बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरे जत्थे का शुभ प्रस्थान, अजय सिंह ने दिखाई झंडी

अजय सिंह ने केशोपुर पेट्रोल पंप से दो तीर्थ यात्रा बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में कुल 80 श्रद्धालु सवार थे, जो प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर निकले हैं।

Barhara se Ayodhya ke liye tirthyatriyon ka dusre jhathe ka

Bhojpur : बड़हरा से खबर है जहां, 22 जुलाई 2025 को दोपहर 4 बजे अजय सिंह ने केशोपुर पेट्रोल पंप से दो तीर्थ यात्रा बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में कुल 80 श्रद्धालु सवार थे, जो प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। इस मौके पर अजय सिंह ने कहा कि, "रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की यह यात्रा आस्था, संस्कार और समाजिक एकता का प्रतीक है। वहीं हमारा संकल्प है कि, क्षेत्र के हर बुजुर्ग को जीवन में एक बार प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य मिले।"

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान भोजन, जल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी की। महिलाओं और बुजुर्गों ने अजय सिंह को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि, यह पहल न केवल धार्मिक भाव को मजबूत करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाती है। गौरतलब है कि, अजय सिंह का लक्ष्य 5000 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने का है। यह यात्रा उसी श्रृंखला का हिस्सा है।


भोजपुर से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr