darsh news

भाजपा-जदयू हो या कांग्रेस-राजद लेकिन सबसे पहले BSP, विधानसभा चुनाव के लिए कर दिया...

भाजपा-जदयू हो या कांग्रेस-राजद लेकिन सबसे पहले BSP, विधानसभा चुनाव के लिए कर दिया...

Be it BJP-JDU or Congress-RJD, but first of all BSP
भाजपा-जदयू हो या कांग्रेस-राजद लेकिन सबसे पहले BSP, विधानसभा चुनाव के लिए कर दिया...- फोटो : Darsh News

कैमूर: बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा में महज कुछ ही दिन बचे हैं और इस बीच सभी गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर माथापच्चीचल रही है। भाजपा-जदयू वाली NDA हो या राजद-कांग्रेस वाली महागठबंधन या अन्य दलें अभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार का चयन ही कर रहे हैं इस बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बसपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बसपा ने कैमूर के तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए बसपा के कैमूर जिलाध्यक्ष ने अपने उम्मीदवारों के जीत के भी दावे किये। बसपा के कैमूर जिलाध्यक्ष छोटे लाल राम ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और केंद्रीय प्रभारी, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम एवं बिहार प्रभारी अनिल कुमार पटेल के निर्देशानुसार कैमूर के चार सीटों में तीन सीटों पर उम्मीदवार का चयन कर लिया गया है। 

यह भी पढ़े   -      मुख्यमंत्री ने दरभंगा में 3463.2 करोड़ रुपये लागत की कुल 97 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, लाभुकों से किया संवाद

जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम ने बताया कि पार्टी के वरीय नेताओं के अनुसार भभुआ विधानसभा सीट से विकास उर्फ़ लल्लू पटेल, मोहनिया विधानसभा सीट से ओमप्रकाश दीवाना और रामगढ विधानसभा सीट से सतीश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। फ़िलहाल चैनपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम पर चर्चा चल रही है जल्द ही उनकी भी घोषणा कर दी गई है। इस दौरान कैमूर के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम बहन मायावती के विजन के अनुसार अपने क्षेत्र का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता हमारे प्रत्याशियों को अपना प्यार देगी और चुन कर विधानसभा भेजेगी ताकि समुचित विकास किया जा सके।

यह भी पढ़े   -      मोतिहारी की जनता से प्रियंका गांधी ने की शिकायत, कहा 'हम खोखले वादे नहीं बल्कि काम कर दिखाते हैं...'


Scan and join

darsh news whats app qr