बेगूसराय: बिहार में इन दिनों लगातार औद्योगिक विस्तार की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार में जगह जगह जमीन के नीचे छिपे खनिज पदार्थों की भी खोज की जा रही है। बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड के डफरपुर पंचायत के कामा स्थान चौर एवं नावकोठी बहियार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के द्वारा तेल और गैस अन्वेषण हेतु भूकंपीय सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया है। मामले की जानकारी PRO अरुण कुमार ठाकुर ने दी।

PRO अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि अल्फ़ा जियो इंडिया लिमिटेड भारत की निजी कंपनी है जो देश में विगत 35 वर्षों से तेल और गैस अन्वेषण हेतु सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। यह आयल इंडिया लिमिटेड, आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ हाइड्रोकार्बन तथा कैनोरो रिसोर्सेस लिमिटेड, जियो पेट्रोल इंटरनेशनल इंक, जियो एनप्रो, एस्सार आयल लिमिटेड, हिंदुस्तान आयल एक्सप्लोरेशन कंपनी लिमिटेड एवं कई निजी कंपनियों के लिए भी ऐसे सर्वेक्षण कार्य सफलतापुर्वक कर चुकी है। इस सिलसिले में उन्होंने बिहार के उत्तरी भाग से दक्षिणी भाग तक 15 जिलों में भूकंपीय सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है।

यह भी पढ़ें   -     पहले सिर्फ अपराधियों का आतंक था लेकिन अब तो.., मुजफ्फरपुर में तेजस्वी ने सरकार के साथ ही पुलिस को भी लपेटा...

इसी आलोक में बेगूसराय जिला के विभिन्न स्थानों का चयन भूकंपीय डाटा अधिग्रहण कार्य हेतु किया गया है। इसमें शार्ट होल्स की ड्रिलिंग उन छेदों से अल्प मात्रा में क्लास 2 स्तर का विस्फोटक भरना, इन विस्फोटकों के माध्यम से हलके कंपन उत्पन्न करना तथा उत्पन्न उर्जा को रिकॉर्ड करना शामिल है। प्राप्त भूकंपीय डाटा को विशेष सॉफ्टवेयर से संधारित कर पृथ्वी की उपसतह की संरचना का चित्र तैयार किया जायेगा जिससे तेल एवं गैस वाले क्षेत्रों की पहचान में सहायता मिलेगी।

यह डाटा देश के उर्जा संसाधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और भारत की उर्जा स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस सिलसिले में कंपनी के इंजीनियर सर्वेयर एवं अन्य यांत्रिकी पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न स्थानों पर खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के दौरान हुई फसल क्षति का आकलन कर जमीन मालिकों को भी उचित मुआवजा दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें   -     गिट्टी भंडारण दुकान के लाइसेंस के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर ने मांगे थे घूस, 50 हजार लेते हुए दो गिरफ्तार...