पिता ने नहीं दिए शराब के लिए पैसे तो बेटे ने..., टॉप 10 अपराधी में शामिल है आरोपी बेटा...
कैमूर: 'नशा का नाश का घर' एक बार फिर से चरितार्थ हुआ जब नशे के लिए पिता ने पैसे नहीं दिए तो कलियुगी बेटे ने बड़ा कांड कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। घटना कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव की है जहां एक सिरफिरे नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी।
मामले को लेकर भभुआ के एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपी बेटा अनुमंडल क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों में शामिल बदमाश है जिसने अपने ही पिता सीरी बिंद की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि नशे के लिए पैसे मांगने पर जब पिता ने नहीं दिए तो आरोपी ने लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ग्रामीण गुलाब पासवान के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। छानबीन के दौरान पुलिस ने जब मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें - गिरिराज सिंह अब चलेंगे Y+ सुरक्षा घेरे में तो ललन सिंह और तेजस्वी यादव..., कई माननीयों की श्रेणीगत सुरक्षा खत्म...
एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि वह नशे का आदी है। वह अक्सर अपने नशे के लिए पिता से पैसे मांगता था, और पैसा नहीं देने पर पिता पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी पैसे नहीं देने पर पिता पुत्र के बीच विवाद हुआ और बेटे ने लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी। कलियुगी पुत्र ने बेरहमी से अपने पिता के चेहरे पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें - बिहार का एक ऐसा पंचायत जहां 80 प्रतिशत महिलाएं हैं आत्मनिर्भर, मुखिया ने बदल दी सबकी किस्मत...
कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट