darsh news

सरकार का खजाना खाली हो चुका है अब बरगला रही, RJD MLA ने अमित शाह और चिराग को भी दी नसीहत...

bhai virendra ne kaha

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र अभी चल ही रहा है। इसी महीने  में सरकार के वित्त मंत्री ने करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये का बजट पेश किया और अब विपक्ष सरकार का खजाना खाली होने की बातें कह हंगामा शुरू कर दी है। इस मामले में बुधवार को राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार का खजाना खाली है लेकिन सरकार सबको झूठ बोल कर बहला रही है। इनके खजाने में एक भी रूपये नहीं हैं और आने वाले दिनों में सरकारी नौकरी करने वाले सभी लोग आर्थिक परेशानी से गुजरने वाले हैं।

मीडिया से बात करते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार का खजाना खाली है और सरकार झूठ बोल रही है कि रूपये की कमी नहीं है। आलम यह है कि सड़क और भवन निर्माण करने वाले संवेदकों को रूपये नहीं मिल रहे हैं। सभी ट्रेजरी को पहले ही निर्देशित कर दिया गया है कि बिलों को लटका कर रखें और किसी को पेमेंट नहीं करना है। आज भी संवेदक रो रहे हैं, हमलोगों से भी संपर्क किया है। हमने उन्हें कहा कि आपलोग सरकार के आदमी हैं, देख लीजिये पेमेंट की क्या स्थिति है। फ़िलहाल बिहार की सरकार कंगाल हो गई है।

यह भी पढ़ें    -     चौकीदार-दफादार के समर्थन में आये चिराग ने कर दिया अपनी ही सरकार का विरोध, कहा 'मैं खुद...'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार का खजाना खाली हो गया है लेकिन ये लोग सिर्फ झांसा और जुमलेबाजी पर सरकार चला रहे हैं। कुछ दिनों के बाद नौकरी पेशा वाले लोगों के वेतन पर भी आफत आने वाला है। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरा को लेकर किये गए सवाल को सुनते ही भड़क गए और कहा कि आपलोग कल से उनका प्रचार कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि घुसपैठिया को भगाने आ रहे हैं लेकिन बिहार या देश में घुसपैठिया है ही नहीं, वे केवल आग लगाने आ रहे हैं। वह बिहार में सांप्रदायिक दंगा भड़काना चाहते हैं। मैं उन्हें सचेत करता हूं कि यह महावीर और बुद्ध की धरती है, गांधी जी ने यहां से आंदोलन की शुरुआत की थी इसलिए आग नहीं लगाइए, यह आग बुझाने वाला बिहार है।

इस दौरान भाई वीरेंद्र ने लालू यादव के कोर्ट में पेश होने के सवाल पर कहा कि वे कोर्ट का सामना करेंगे। वह रूटीन चेकअप करवाने गए हैं, वहां कोर्ट में भी सुनवाई है तो पेश हुए हैं। वह दोषी नहीं हैं, बिल्कुल ही निर्दोष हैं। अगर कोर्ट लड़ना चाहती है तो हम और हमारे नेता लड़ने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर सरकार पर हमला किया और कहा कि जिनलोगों ने इन्हें वोट दिया उनका ही घर तोडा जा रहा है। सरकार अपने वोटरों को ही बेघर कर रहे हैं, मैं कहना चाहता हूँ कि पहले लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाये फिर घरों पर बुलडोजर चलाया जाये। वहीं उन्होंने चिराग पासवान के सरकार का विरोध करने के सवाल पर कहा कि वे सरकार में हैं, किस बात का विरोध कर रहे हैं। 19 MLA हैं सभी लोग रिजाइन कर दें। वह चाहेंगे कि वह इधर कुछ करें, उधर कुछ कहें तो जनता सब समझती है।

यह भी पढ़ें    -     तेज प्रताप के इस मामले में तीसरी बार हुई सुलह की कोशिश नाकाम, अब 17 मार्च को होगी सुनवाई...

Scan and join

darsh news whats app qr