darsh news

भवन निर्माण विभाग के सचिव ने की विभाग की समीक्षा, कर्मियों को दिए तीव्र एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश...

bhawan nirman vibhag

गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु सप्ताहिक स्थल निरीक्षण का निदेश। प्रतिस्पर्धी एवं पारदर्शी तरीके से टेंडर की प्रक्रिया पूरी करें - सचिव

पटना: भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि की अध्यक्षता में गुरुवार को राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में राजस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित गृह (कारा) विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग सहित 19 विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अलावा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने एवं सतत अनुश्रवण तथा विभागीय शिकायत निवारण समिति से संबंधित बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, मुख्य अभियंता, निदेशक अनुश्रवण, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता तथा प्रशासी विभागों के नोडल पदाधिकारियों सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

बैठक के दौरान प्रशासी विभागों की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने, कार्य योजना के अनुसार पीछे चल रही योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरन हेतु गहन समीक्षा की गई।  बैठक में सचिव के द्वारा सरकारी भवनों के अनुश्रवण एवं मेंटेनेंस सुनिश्चित करने हेतु अभियंताओं को निदेश दिया गया ताकि भवनों की सुरक्षा एवं रखरखाव सही तरीके से हो सके। विभिन्न जिलों के मंडल कारा में हो रहे निर्माण को तेजी से पूर्ण करने को लेकर कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक निदेश दिया गया। उन्होंने हैंडओवर की प्रक्रिया भी पूर्ण करने हेतु निदेशित किया। विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन अटल कला भवन की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रत्येक कला भवन की क्षमता 620 होगा। इसके अलावा खेल संरचनाओं को भी तेजी से पूर्ण करने हेतु अभियंताओं को निदेशित किया गया। 

यह भी पढ़ें     -     राजनीतिक बयानबाजी से अधिक जरुरी संविधान का सम्मान, सारण के सांसद ने तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना...

सचिव ने मुख्य सचिवालय एवं विकास भवन में चल रहे अग्निशमन कार्यों को जल्द पूर्ण करने हेतु निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन कार्य को प्रमुखता से पूर्ण करें। इस दौरान अभियंत्रण महाविद्यालय में अतिरिक्त भवनों के निर्माण की भी समीक्षा की गई। विभाग द्वारा 2615 पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है जिनमें से 450 से अधिक पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, 300 भवनों का फिनिशिंग कार्य अग्रिम चरण में है। अगले 2-3 महीनों में 1000 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शेष भवनों का निर्माण तेजी से पूर्ण करें तथा हैंडओवर की प्रक्रिया में तेजी लाएं।

बिहार पशु विज्ञान विश्विद्यालय के शेष भवनों का निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि भवनों का निर्माण समयबद्धता के साथ पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। भवन निर्माण विभाग द्वारा राज्य के 240 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं 59 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर भवनों का निर्माण किया जा रहा है।  सचिव ने बताया कि 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शेष भवनों के निर्माण हेतु पुनर्निविदा/निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रतिस्पर्धी एवं पारदर्शी तरीके से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही शेष प्रखंडों में भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

भवन निर्माण विभाग सहित 19 विभागों की समीक्षा के उपरांत निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु गुणवत्ता अनुश्रवण की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। सचिव ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता में कमी पाएं जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियंताओं को निदेशित किया गया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु सप्ताहिक स्थल निरीक्षण करें एवं संवेदकों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक करें। कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक की जिम्मेदारी तय करें ताकि भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चत हो। निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप हो ताकि निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। कार्यपालक अभियंताओं को ऑनलाइन पोर्टल पीआईएमएस को अपडेट करने के लिए कहा गया। पीआईएमएस पोर्टल पर डाले गए डेटा का उच्च स्तर पर निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें     -     बजट सत्र के अंतिम दिन हंगामेदार रहा सदन की कार्यवाही, शराबबंदी और इलेक्टोरल बांड को लेकर...


Scan and join

darsh news whats app qr