गया जी: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद गठित नई सरकार में लगातार अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री लगातार अपराधियों और माफियाओं को चेतावनी देते हुए भी देखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में गया जी की सिविल लाइन थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक भू-माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार भू-माफिया पिछले 1 वर्ष से बार बार अपना लोकेशन बदल रहा था और पुलिस की नजरों में धुल झोंक रहा था।

यह भी पढ़ें    -      खतरा अभी टला नहीं है, राज्य में फिर कहर बरपा सकती है बारिश, मौसम विभाग ने...

मामले में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि भू-माफिया अनिल शर्मा फर्जी कागजातों के आधार पर जमीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी जिसके बाद जमीन मालिकों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद जमीन मालिकों ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया था लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सिविल लाइन थानाध्यक्ष ने कहा कि फ़िलहाल पूछताछ की जा रही है और जमीन के हेरफेर से जुड़े उसके अन्य सहयोगियों की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें    -      निशांत कुमार ने पार्टी प्रवक्ताओं के साथ की बैठक, आगामी रणनीतियों पर भी हुई चर्चा...

गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट