बिहार चुनाव का आने लगा रुझाने, NDA बहुमत में, JDU सबसे बड़ी पार्टी...
बिहार चुनाव का आने लगा रुझाने, NDA बहुमत में, JDU सबसे बड़ी पार्टी...
बिहार चुनाव का आने लगा रुझाने, NDA बहुमत में, JDU सबसे बड़ी पार्टी...- फोटो : Darsh News
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार NDA बहुमत का आंकड़ा पार कर रहा है जबकि महागठबंधन अभी पीछे है। अब तक रुझानों के अनुसार NDA 154 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि महागठबंधन 82 सीटों पर आगे चल रहा है।
पहले चरण के गणना के बाद भाजपा 64 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि जदयू 69, लोजपा(रा) 18, हम 2 और रालोमो 1 सीट पर आगे चल रहा है जबकि महागठबंधन से राजद 57 सीटों पर आगे, कांग्रेस 19 सीटों, VIP 2, लेफ्ट 4 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार जदयू सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है।
हॉट सीटों पर एक नजर
- दरभंगा के अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं
- महुआ से तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं जबकि लोजपा(रा) के संजय सिंह आगे चल रहे हैं
- लखीसराय से विजय सिन्हा पीछे चल रहे हैं
- पटना साहिब से कांग्रेस के शशांत आगे
- मगध भोजपुर और सिमांचल में NDA आगे
- दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा आगे चल रहे हैं
- झंझारपुर से मंत्री नीतीश मिश्रा और सीवान से मंत्री मंगल पांडेय आगे चल रहे हैं