darsh news

Bihar Flood : लगातार गंगा नदी में पानी बढ़ने से लोग परेशान, बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी

गनियारी टोला गंगा नदी से करीब 1KM दूर बांध किनारे बसा हुआ है। गंगा नदी में लगातार जल स्तर में बढोतरी होने से गांव की संपर्क पथ पर करीब 08 फीट पानी लग गया है।

Bihar Flood : Lagataar Ganga nadi mein paani badhne se log p
गंगा नदी में पानी बढ़ने से लोग परेशान- फोटो : Darsh News

Vaishali : वैशाली जिले के देसरी प्रखंड के गनियारी टोला गंगा नदी से करीब 1KM दूर बांध किनारे बसा हुआ है। गंगा नदी में लगातार जल स्तर में बढोतरी होने से गांव की संपर्क पथ पर करीब 08 फीट पानी लग गया है। जिससे कारण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोग अब गनियारी टोला छोड़कर ऊपरी इलाके के तरफ मूव कर रहे हैं। 

गनियारी टोला करीब 500 से अधिक आबादी का गांव है। करीब 65 घर है। और सभी परिवार किसान है सभी खेती बाड़ी और पशु पालन कर परिवार भरन पोषण करते हैं। गंगा की जल स्तर में बढोतरी होने से किसान की सारी फसलें डूब गई हैं। पशु के लिए खेत में उपजे चारा डूब गए हैं पशुपालकों को अब परेशानी हो रही है। जिसको लेकर किसान पशु को ऊपरी इलाके में लेकर पहुंच रहे हैं। लोग अपने अपने घरों से सारे सामान लेकर दूसरे स्थान पर जाने को विवश हो गए हैं। गांव के चारों तरफ गंगा का पानी ही पानी नजर आ रहा है। किसान के बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी बढ़ गई है।

जिला मुख्यालय से करीब 15 KM दूर है। बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामदौली सूरदास घाट की जहां तीन दिनों के भीतर अचानक से पानी में वृद्धि हुई है और सड़क के संपर्क में गंगा नदी पहुंच चुका है। किनारे पर बसें किसानों को भी गंगा नदी ने मुश्किल बढ़ा दिया है। किसान अपने पशुओं को अलग शिप्ट कर रहे हैं। चारों तरफ गंगा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। पशुओं का चारा के साथ - साथ फसल को भी किसान नहीं बचा पाए सभी गंगा नदी के गोद में समा गया है।

Scan and join

darsh news whats app qr