darsh news

बिहार की राजनीति में 17 अगस्त से हलचल, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की 23 जिलों में 'वोट अधिकार यात्रा'

बिहार की राजनीति में हलचल अब देखने को मिलेगी। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी मिलकर 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने जा रहे है। यात्रा 17 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर तक चलेगी।

Bihar ki rajneeti mein 17 August se halchal, Tejasvi Yadav a
23 जिलों में 'वोट अधिकार यात्रा'- फोटो : Google Image

Patna : बिहार की राजनीति में 17 अगस्त से हलचल देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर 17 अगस्त से 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त हो जाएगी। इस दौरान 23 जिलों में जाकर लोगों को मतदाता अधिकारों के बारे में बताएंगे। उनका मकसद चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है।



तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'चोर आइडिया भले चोरी कर लेगा, लेकिन विजन कहां से लाएगा?' तेजस्वी ने यह भी कहा कि, सरकार उनकी घोषणाओं की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि, इस बार 'नकलची सरकार' जाएगी और 'युवा सरकार' आएगी।



'वोट अधिकार यात्रा' के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, बता दें कि, इस यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो सकते हैं। महागठबंधन के सभी 6 दल इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। इस यात्रा का फैसला 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के घर पर हुई एक बैठक में लिया गया था।

'वोट अधिकार यात्रा' का पूरा कार्यक्रम
1.- 17 अगस्त:
            रोहतास
2.- 18 अगस्त:
           औरंगाबाद
3.- 19 अगस्त:
          गया, नालंदा
4.- 20 अगस्त:
                                 ब्रेक
5.- 21 अगस्त:
        शेखपुरा, लखीसराय
6.- 22 अगस्त:  
          मुंगेर, भागलपुर
7.- 23 अगस्त:
            कटिहार
8.- 24 अगस्त:
         पूर्णिया, अररिया
9.- 25 अगस्त:
                                ब्रेक
10.- 26 अगस्त:  
         सुपौल, मधुबनी
11.- 27 अगस्त:
        दरभंगा, मुजफ्फरपुर
12.- 28 अगस्त:  
        सीतामढ़ी, मोतिहारी
13.- 29 अगस्त:
      बेतिया, गोपालगंज, सिवान
14.- 30 अगस्त:
             छपरा, आरा
15.-31 अगस्त:
                                ब्रेक
16.- 1 सितंबर:
                                                  पटना (समापन)



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :   https://darsh.news/news/Subah-subah-Mujaffarpur-mein-Mukhiya-ke-ghar-par-ED-ki-raid-Aay-se-adhik-sampatti-mamle-mein-pahunchi-team-527386

Scan and join

darsh news whats app qr