पटना: बिहार को अगले महीने 25 अन्य IAS मिलेंगे जिसके बाद से अधिकारियों की कमी दूर होगी। कहा जा रहा है कि इन IAS अधिकारियों के बिहार में ज्वाइन करने के बाद से विकास कार्य रफ़्तार पकड़ेंगी। जानकारी के अनुसार UPSC की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत 11 नए IAS बिहार को मिलने जा रहे हैं जबकि बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी प्रमोशन के बाद IAS बने हैं। ये सभी नए अधिकारी 17 अप्रैल के बाद से बिहार में योगदान देना शुरू कर देंगे। बताया जा रहा है कि जॉइनिंग के तुरंत बाद सभी को वैसे जिलों में तैनात कर दिया जायेगा जहां अधिकारियों की कमी की वजह से विकास कार्य की रफ्तार धीमी है।
युवा अधिकारियों को वरिष्ठ जिलाधिकारियों के निर्देशन में फ़ील्ड कार्य में लगाया जायेगा जबकि अनुभवी अधिकारियों के अनुभव का भी लाभ लिया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए इन अधिकारियों की टीम को विशेष टास्क भी दिया जा सकता है। फ़िलहाल ये सभी अधिकारी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें - नीतीश के इस्तीफे के बाद तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, निशांत को लेकर भी कही बड़ी बात तो इशारों में ही...
बताया जा रहा है कि बिहार प्रशासनिक सेवा से प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की तैनाती भी मई जून तक कर दी जाएगी। बता दें कि बिहार में वर्तमान में 359 पद स्वीकृत हैं जिसमें केवल 280 अधिकारी ही तैनात हैं, जिनमे से 30 अधिकारी दिल्ली में केंद्रीय डेप्युटेशन पर हैं। 25 नए अधिकारियों के बिहार में ज्वाइन करने के बाद अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी और तीन तीन विभागों का कार्यभार संभाल रहे अधिकारियों को कुछ राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें - कोलकाता आतंकी हमले में शामिल लश्कर के सदस्य को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, 26/11 के मास्टरमाइंड से भी था...