darsh news

बिहार में EoU की बड़ी कार्रवाई : लेखपाल राजेश कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, बेहिसाब संपत्ति की जांच जारी...

Bihar mein EoU ki badi karvai : Lekhpal Rajesh Kumar ke 6 th

Motihari : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने राज्य खाद्य निगम में पदस्थापित लेखपाल राजेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजेश कुमार के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जिसमें पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के ठिकाने शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि, राजेश कुमार पर आय से 201.94% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने अपने ज्ञात वैध स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। EOU की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की। वहीं बताया जा रहा है कि, छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध लेन-देन से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि, राजेश कुमार ने नगद लेन-देन, अचल संपत्ति में निवेश और कई फर्जी खातों के माध्यम से काले धन को वैध बनाने की कोशिश की है। EOU अब जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद राजेश कुमार की संपत्ति के स्रोतों की जांच करेगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) और अन्य भ्रष्टाचार विरोधी धाराओं में भी कार्रवाई की जा सकती है।


मोतिहारी से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr