darsh news

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज : बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी...

Bihar mein phir badla mausam ka mizaaj : Bihar ke in zilon m

Patna : बिहार के लोगों के लिए अब कुछ दिनों में मुश्किल बढ़ने वाली है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बिहार राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश की गतिविधियां अब तेज हो गई हैं। वहीं, गुरुवार को बक्सर, कटिहार और सीवान में भी भारी बारिश हुई। आज शुक्रवार को भी गयाजी, औरंगाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, बिहार के गयाजी, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, वैशाली और समस्तीपुर जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान अति भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन सभी जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, अरवल, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, सीवान, सारण, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 


हालांकि, उत्तर बिहार के कई जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार के कई जिले जैसे दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण का मौसम साफ रहेगा। इन जिलों के लिए किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। यहां मौसम सामान्य रहने की संभावना है।



प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पटना में दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई। हालांकि, सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया। 




ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :

35 साल की ये हसीनाएं को देख हो जाते हैं लोग पागल, बिना शादी बनना चाहती है मां, 5 साल से बॉयफ्रेंड... https://darsh.news/news/35-saal-ki-ye-haseenaen-ko-dekh-ho-jaate-hain-log-paagal-bina-shaadi-banna-chahti-hai-maa-5-saal-se-karwa-rahi-hain-289919

Scan and join

darsh news whats app qr