darsh news

लिखित परीक्षा में सॉल्वर और शारीरिक परीक्षा में खुद पहुंचे अभ्यर्थी, अब तक तीन दर्जन से अधिक गिरफ्तार...

bihar police

पटना: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है और इस दौरान कई मुन्नाभाई पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। इस धांधली के चक्कर में अब तक करीब 30-35 मुन्नाभाई को पटना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में शनिवार को भी चार मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है लिखित परीक्षा में असली अभ्यर्थी के बदले स्कॉलर को बैठाया गया था और अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थी खुद पहुंच रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभ्यर्थियों से पूछताछ में सामने आया है कि इन लोगों ने लिखित परीक्षा में दूसरे व्यक्ति को बैठाया था और उसमें सफल होने के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में खुद शामिल होने पहुंच रहे हैं। शारीरिक परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज, फोटो और बायोमेट्रिक डाटा का मिलान किया जा रहा है और इसी दौरान परीक्षा रिकॉर्ड से डाटा मेल नहीं खाने के बाद इनकी गिरफ्तारी की जा रही है। पूछताछ में फर्जीवाड़े की बात सामने आई और सभी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें       -     लोकसभा अध्यक्ष से मिले सांसद पप्पू यादव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा...

गिरफ्तार अभ्यर्थियों से पूछताछ के आधार पर अब पुलिस सॉल्वर गैंग की संलिप्तता की आशंका जाता कर इससे जुड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में अब तकनिकी निगरानी और सख्त की गई है। लिखित परीक्षा की फोटो और बायोमेट्रिक डाटा का दोबारा मिलान किया जा रहा है। विभाग ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखा जायेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी धांधली पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाये जा रहे है।

यह भी पढ़ें       -     बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ने कर दिया कमाल, लगातार 17 महीनों से देश भर में...

Scan and join

darsh news whats app qr